एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन में मैसेज सिर्फ़ भेजने वाले और पाने वाले को ही डिक्रिप्ट होकर दिखता है

दस्तावेज़
कॉन्ट्रैक्ट
क्लाउड फ़ाइलों के लिंक
पासवर्ड रीसेट लिंक
मीटिंग
पते
बिज़नेस सीक्रेट
बैंक रसीदें
निजी फ़ोटो
बड़ी टेक कंपनियों जैसे Gmail *, Outlook *और Yahoo से अलग, Atomic Mail * सबसे पहले रखता है आपकी प्राइवेसी
Atomic Mail के साथ ईमेल के नए दौर में आपका स्वागत है, जहाँ आपकी सुरक्षा और प्राइवेसी सबसे ऊपर है*
हमारे सुरक्षा फ़ीचर पक्का करते हैं कि आपके ईमेल और डेटा तक सिर्फ़ आपकी पहुँच हो
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन में मैसेज सिर्फ़ भेजने वाले और पाने वाले को ही डिक्रिप्ट होकर दिखता है
ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन से ईमेल और फ़ाइलें इस तरह सेव होती हैं कि सर्विस देने वाला भी उन्हें कभी नहीं पढ़ सकता
हम आपकी प्राइवेट कीज़ अपने सर्वर पर नहीं रखते। Atomic Mail में डिक्रिप्शन सिर्फ़ आपके अधिकृत डिवाइस पर होता है
कोई निजी जानकारी नहीं चाहिए। आपका सीड फ़्रेज़ ही अकाउंट वापस पाने की चाबी है। इसे सुरक्षित और गुप्त रखें
एलियास से अपनी प्राइवेसी बचाएँ। अपनी पहचान पूरी तरह छिपाने के लिए एलियास बनाएँ, मैनेज करें और डिलीट करें।
ईमेल पर पासवर्ड लगाकर गोपनीय जानकारी सुरक्षित भेजें, चाहे पाने वाला Atomic Mail इस्तेमाल न करता हो
आपके इनबॉक्स में ईमेल रखने के लिए भरपूर जगह है। बिल्कुल फ़्री।
ज़्यादा स्मार्ट, तेज़ और सुरक्षित ईमेल: हमारे AI टूल से प्राइवेसी भी, प्रोडक्टिविटी भी
हमारा AI राइटिंग असिस्टेंट ईमेल जल्दी लिखने में मदद करता है। सेकंडों में टोन ठीक करें, वाक्य दोबारा लिखें या शुरू से मैसेज बनाएँ। यह ज़्यादातर भाषाओं में काम करता है और आपके चाहे टोन में ढल जाता है।
AI ड्राफ़्ट स्कैनिंग से अपना निजी डेटा बचाएँ। संवेदनशील जानकारी अपने-आप पकड़ी जाती है और एन्क्रिप्शन का सुझाव मिलता है।
AI टेक्स्ट-टू-स्पीच से ईमेल सुनें। सफ़र में, कई काम एक साथ करते हुए या थकी आँखों के लिए बढ़िया।
ईमेल पढ़ते और लिखते समय तुरंत अनुवाद करें। आए हुए मैसेज या ड्राफ़्ट को एक क्लिक में ज़्यादातर भाषाओं में बदलें।
समय बचाएँ: AI लंबे मैसेज को बिना मतलब खोए छोटे और साफ़ सारांश में बदल देता है।
टाइपो या अटपटे वाक्यों की चिंता छोड़ें। हमारा AI ग्रामर असिस्टेंट हर ड्राफ़्ट जाँचता है, स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियाँ पकड़ता है और बेहतर वाक्य सुझाता है, ताकि आपका लिखा हमेशा प्रोफ़ेशनल लगे।
हर डिवाइस पर वही सुरक्षित अनुभव: Atomic Mail को Windows, macOS, iOS, Android और वेब पर इस्तेमाल करें, नेटिव स्पीड और आसान सिंक के साथ
डाउनलोड करें

Atomic Mail का अपना फ़िल्टर अनचाहे ईमेल रोकता है। Hide My Email और एलियास के साथ आपका इनबॉक्स हमेशा साफ़ रहता है।
बिना अनुमति के लॉगिन से बचाने के लिए Atomic Mail टू-फ़ैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) देता है। पासवर्ड के बाद आप एक दूसरे तरीक़े से अपनी पहचान की पुष्टि करते हैं।
यूरोप का GDPR कानून कहता है कि कंपनियाँ EU नागरिकों के संवेदनशील डेटा वाले ईमेल सुरक्षित रखें। Atomic Mail बिल्ट-इन एन्क्रिप्शन वाली सुरक्षित सर्विस है।
कंप्यूटर और मोबाइल के लिए तेज़ और सुरक्षित नेटिव ऐप। फ़िंगरप्रिंट या फ़ेस अनलॉक से लॉगिन जल्दी होता है और आपकी प्राइवेसी बनी रहती है।
Atomic Mail एक ईमेल सर्विस है जो सुरक्षा और आपकी निजी जानकारी की प्राइवेसी पर ध्यान देती है, और इसमें एन्क्रिप्शन पहले से शामिल है।
हाँ। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन समेत सभी ज़रूरी फ़ीचर फ़्री हैं और फ़्री ही रहेंगे। पेड Plus प्लान में प्राइवेसी के एडवांस टूल और AI फ़ीचर मिलते हैं, साथ में Atomic VPN और हमारा प्राइवेट AI चैट Atomic GPT भी। टीमों और कंपनियों के लिए Atomic Mail Business आपके अपने डोमेन पर ईमेल देता है, प्लान $3 प्रति यूज़र प्रति महीने से शुरू होते हैं।
हमारे Plus प्लान में कई AI टूल मिलते हैं: AI राइटिंग असिस्टेंट (लिखने में मदद करें और जवाब देने में मदद करें), सारांश बनाने वाला टूल, सिक्योरिटी हेल्पर, अनुवादक और ग्रामर चेकर, साथ ही टेक्स्ट-टू-स्पीच। आपकी प्राइवेसी के लिए ये AI टूलएन्क्रिप्टेड कंटेंट तक नहीं पहुँचते
हाँ। Atomic Mail Business के साथ आपकी पूरी टीम कंपनी के डोमेन वाले पते इस्तेमाल करती है (जैसे priya@yourcompany.in), और साथियों के बीच ईमेल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहते हैं। प्लान $3 प्रति यूज़र प्रति महीने से शुरू होते हैं।
बिल्कुल आम ईमेल जितनी जल्दी।
फ़्री प्लान: 10 एलियास तक। Plus प्लान: हर अकाउंट में 15 एलियास तक।
ज़रूर! बाहर के लोगों के लिए ईमेल एन्क्रिप्ट करने के कई तरीक़े हैं। जैसे, पासवर्ड से सुरक्षित ईमेल किसी भी ईमेल ऐप या प्लेटफ़ॉर्म पर पढ़े जा सकते हैं।
हम Atomic Mail के लिए लगातार नए टूल बना रहे हैं। जल्द आ रहे हैं: डार्क मोड और एन्क्रिप्शन वाला IMAP ब्रिज। नई जानकारी के लिए हमारा ब्लॉग और हमारे सोशल मीडिया देखते रहें।
बिज़नेस
फ़ीचर्स
तुलना
जानें
© 2026 Atomic Mail. सर्वाधिकार सुरक्षित।
AtomicMail Systems OÜ, Harju maakond, Tallinn, Kesklinna linnaosa, Harju tn 3 // Vana-Posti tn 2, 10146